Yogni dasha योगनी दशा क्या है योगनी दशा के स्वामी कौन है योगनी दशा का निर्धारण कैसे करते है
श्रीराम । जन्मकुंडली मे फलादेश के लिए विंशोत्तरी दशा, चर दशा व योगनी दशा का प्रयोग होता है। विंशोत्चरी की तरह २७ नक्षत्र के अनुसार ही योगनी दशा का भी निर्धारण किया जाता है। अलग अलग नक्षत्र की अलग अलग योगनी दशा है। जन्मकाल मे जो नक्षत्र होता है। उस नक्षत्र की स्वामी जो योगनी है वही योगनी दशा का आरंभ माना जायेगा। कुल आठ योगिनी दशाएं हैं मंगला, पिंगला, धान्या, भ्रामरी, भद्रिका, उल्का, सिद्धा और संकटा। इनकी समयावधि क्रमश: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 वर्ष होती है। इन सबका कुल योग 36 वर्ष होता है। योगनी दशा का निर्धारण व उनके नक्षत्र तथा स्वामी मंगला : योगिनी दशा की पहली दशा है मंगला। यह एक वर्ष की होती है। इसके स्वामी चंद्र हैं और जिन जातकों का जन्म आद्र्रा, चित्रा, श्रवण नक्षत्र में होता है, उन्हें मंगला दशा होती है। यह दशा अच्छी मानी जाती है। मंगला योगिनी की कृपा जिस जातक पर हो जाती है उसे हर प्रकार के सुख-संपन्नता प्राप्त होती है। उसके संपूर्ण जीवन में मंगल ही मंगल होता है। पिंगला : क्रमानुसार दूसरी योगिनी दशा पिंगला की होती है। यह दो वर्ष की होती है। इसके स्वामी सूर्य हैं। जिनका जन्म पु...