Posts

जाति वर्ण व ब्राह्मण की शाशत्रीय प्रमाणिक विवेचना

हारीत ऋषि ने सृष्टिकर्म का वर्णन करते हुए हारीत स्मृति मे पुरुषसूक्त के श्लोक को स्पष्ट करते हुए कहा है कि- *यज्ञ सिद्धयर्थमनवान्ब्राह्मणान्मुखतो सृजत।। सृजत्क्षत्रियान्वार्हो वैश्यानप्यरुदेशतः।। शूद्रांश्च पादयोसृष्टा तेषां चैवानुपुर्वशः।*( १अ० १२/१३) *यज्ञ की सिद्धि के लिये ब्राह्मणो को मुख से उत्पन्न किया। इसके बाद क्षत्रियो को भुजाओ से वैश्य को जंघाओ से, और शूद्र को चरणो से रचा।* वशिष्ठ स्मृति चतुर्थ अध्याय मे सृष्टिक्रम का उल्लेख करते हुए वशिष्ठ जी कहते है। - *ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू राजन्य: कृत:। उरु तदस्य यद्वैश्य: पद्भया ्ँ शूद्रो अजायत।।*  *गायत्रा छंदसा ब्राह्मणमसृजत। त्रिस्टुभा राजन्यं जगत्या वैश्यं न केनाचिच्छंदसा शूद्रमित्य संस्कार्यो विज्ञायते।।* गायत्री छंद से ब्राह्मण की सृष्टि है। त्रिष्टुभ छंद से क्षत्रिय की सृष्टि है। और जगती छंद से वैश्य की सृष्टि ईश्वर ने की है। इसलिये उपरोक्त वेदमंत्र से इनका संस्कार होता है।  तत्र मित्र न वस्तव्यं यत्र नास्ति चतुष्टयं । ऋणदाता च वैद्यश्च श्रोत्रियः सजला नदी ॥ मित्रो , जिस स्थान पर ऋणदाता, वैद्य, वेद पारंगत श्रोत्रिय ...

श्रीराम ने लक्ष्मण जी को सहोदर भ्राता क्यो कहा

सुत बित नारि भवन परिवारा। होहिं जाहिं जग बारहिं बारा॥ ७ ॥ अस बिचारि जिय जागहु ताता मिलै न जगत सहोदर भ्राता॥   इस पर अनावश्यक रुप से तूल दिया जा रहा है। यह कोई नया प्रश्न नही , वर्षो से इसके उत्तर मे तरह तरह के तर्क जोडे जाते रहे है। विविध विद्वानो ने अपना अपना पक्ष रखा है, जिसमे- पायस से उत्पत्ति के कारण, कौशल्या के गर्भ मे आठ मास रहने की बात, एक पिता से उत्पन्न होने के कारण आदि तरह तरह की बाते कही जाती रही है। किन्तु जब इन कथित प्रमाणो को शब्दार्थ की कसौटी पर कसते है, तो ये सभी कथन स्वतः ही निर्मूल हो जाते है।   अतैव जिज्ञासुगण से निवेदन है कि इस लेख को ध्यान पुर्वक मनन करते हुए शान्तचित्त से पढ़े।      तुलसी जी ने प्रसंग आरंभ करने के पहले ही एक संकेत स्पष्टरुप से किया है, जिसपर ध्यान देना आवश्यक है। उहाँ राम लछिमनहि निहारी बोले बचन मनुज अनुसारी ।। शब्दार्थ- अनुसारी-सदृश, समान अनुसरण करते हुए। अर्थ-उधर लक्ष्मणजीको देखकर श्रीरामजी प्राकृत मनुष्योंके समान वचन बोले ॥   नोट-१ इस स्थानपर 'उहाँ' पद देकर जनाया कि कवि इस समय श्रीहनुमानजी के साथ हैं। जहाँका चर...

संपुर्ण बजरंग बाण

 पवित्र होकर हनुमानजी का पूजन करे। ध्यान करे। हेमशैलाभदेहं दनुजवनकृशानुं ज्ञानिनामग्रगण्यम् सकल गुण निधानं वानराणामधीशं, रघुपति प्रियभक्त वातजातं नमामि ।।  बंजरंगबाण निश्चय प्रेम प्रतीत ते. विनय करें सनमान तेहि के कारज सकल शुभ सिद्ध करें हनुमान।। जय हनुमंत संत हितकारी सुन लीजै प्रभु अरज हमारी जन के काज विलंब न कीजें आतुर दौर महासुख दीजै ।। जैसे कूदि सिंधु के पारा , सुरसा बदन पैठि विस्तारा।  आगे जाय लंकिनी रोका मारेहु लात गई सुरलोका।।  जाय विभीषण को सुख दीन्हा सीता निरखि परम पद लीन्हा। बाग उजारि सिंधु मह बोरा अति आतुर यमकातर तोरा ।। अक्षय कुमार मार संहारा , लुमि लपेटि लंक को जारा।।  लाह समान लंक जरि गई , जय-जय धुनि सुरपुर नभ भई। अब बिलंब केहि कारण स्वामी कृपा करहु प्रभु अन्तरयामी,  जय-जय लक्ष्मण प्राण के दाता आतुर होइ दुःख करहू निपाता। जय गिरधर जय-जय सुख सागर सुर समूह समरथ भटनागर ।। ॐ हनु हनु हनुमंत हठीले बैरिहिं मारू वज्र के कीले ।। गदा व्रज लै बैरहिं मारौ महाराज निज दास उबारौ।। सुनि हुंकार हुंकार दै धावो वज्र गदा हनु विलंब न लावौ।। ॐ ह्रीं ह्रीं हनुमंत कपी...

घर का द्वार मुख्यद्वार कहॉ किस दिशा मे होना चाहिए

Image
 मुख्य द्वार (१) वास्तुचक्रको चारों दिशाओं में कुल बत्तीस देवता स्थित हैं। किस देवता के स्थान में मुख्य द्वार बनानेसे क्या शुभाशुभ फल होता है, इसे बताया जाता है पूर्व १. शिखी- इस स्थानपर द्वार बनाने दुःख, हानि और असे भय होता है।  २. पर्जन्य- इस स्थानपर द्वार बनानेसे परिवार में कन्याओंकी वृद्धि, निर्धनता तथा शोक होता है। ३. जयन्त- इस स्थानपर द्वार बनानेसे धनको प्राप्ति होती है। ४. इन्द्र-इस स्थानपर द्वार बनाने राज-सम्मान प्राप्त होता है।  ५. सूर्य इस स्थानपर द्वार बनानेसे धन प्राप्त होता है। (मतान्तरसे इस स्थानपर द्वार बनानेसे क्रोधको अधिकता ६. सत्य- इस स्थानपर द्वार बनानेसे चोरी कन्याओ की वृद्धि तथा असत्यभाषणकी अधिकता होती है।  ७भृश- इस स्थानपर द्वार बनाने से क्रूरता अति क्रोध तथा अपुत्रता होती है।  ८. अन्तरिक्ष- इस स्थानपर द्वार बनानेसे चोरीका भय तथा हानि होती है। दक्षिण ९. अनिल- इस स्थानपर द्वार बनानेसे सन्तानकी कमी तथा मृत्यु होती है। १०. पूषा - इस स्थानपर द्वार बनानेसे दासत्व तथा बन्धनकी प्राप्ति होती है। ११. वितथ- इस स्थानपर द्वार बनानेसे नीचता तथा भयकी प्र...

वास्तु सिद्धि, वास्तुदोष दूर करने के 51 सरल उपाय

संभवतः वास्तुदोष अनेकानेक घरो मे होता ही है, जिसके कारण विविध प्रकार की समस्याये आती रहती है। इस लेख के माध्यम से वास्तुदोष का निराकरण बताया जा रहा है। कुछ ऐसे उपाय जिन्हे अपनाकर आप सरलता से वास्तुदोष दूर कर सकते है। सामान्यत: गृह से दक्षिण जाने का स्पष्ट निषेध है, इससे धन जन की हानि हेती है। ऐसा प्रत्यक्ष उदाहरण अनेको देखने भी मिले है।  १-अत्यंत आवश्यक होने पर शांति विधान कर लेना चाहिए। २- जिस जातक का मंगल उच्च का हो, य शुभग्रहे से दृष्ट होकर शुभभाव मे अपनी अथवा अपने मित्र की राशि मे मार्गी होकर बैठा हो ,  उनको दक्षिण दिशा मे निवास करना उत्तम माना गया है।   1 घर में अखंडित रूप से 9 बार श्री रामचरितमानस का पाठ य की अखंड कीर्तन करने से वास्तुदोष का निवारण होता है। 2 स्कंदपुराण के अनुसार, हाटकेश्वर-क्षेत्र में शेरुपद नामक तीर्थ के दर्शन मात्र से ही वास्तुजनित दोषों का निवारण होता है 3 मुख्य द्धार के उपर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौडा स्वास्तिक का प्रतीक बनाये और जहाँ -२ भी वास्तु दोष है वहाँ इस चिन्ह का निर्माण करें तो वास्तुदोष का निवारण हो जाता है। 4 रसोई घर गलत...

त्रिपिण्डी श्राद्ध सामाग्री सूची

 बैठने के लिये कुशा आसन- य कम्बल,  दिया मिट्टी का-४०,  मिट्टी का कलश -३, मिट्टी की हंडिया-१, मिट्टी की परई य कोशा-३,  पंचपञ्लव-( पीपल, पाकड़, आम, बरगद, गूलर),   पलाश पत्तल २०, पलाश का दोनियॉ,२०,  नया पीढा़-१, लाल पताका छोटी-१, सफेद पताका छोटी -१, काली पताका छोटी-१, तीन डंडा पताका के लिये,  फल -२४ (केला छोड़कर कोई भी),  सफेद पेडा. ५०० ग्रा, बताशा छोटा,१०० ग्रा, कुश, दूब,तुलसी, फूल (सफेद, लाल, नीला), फूलमाला ५, पानपत्ता १०, घी ५००ग्रा, दूध ५०० ग्रा, दही १००ग्रा, चावल- १ किलो, तिल काला २५० ग्रा, तिल सफेद, ५० ग्रा, तिल लाल,५० ग्रा, जौ २५० ग्रा, रुई, कच्चा सूत,  जौ का आटा २५० ग्रा, चावल का आटा २५० ग्रा, सफेद तिल का आटा २५० ग्रा, माचिस,   खजूर ५० ग्रा, कागजी नींबू १, बिजौरा नींबू १, रोरी, लंवग, इलाईची,  सफेद चंदन, कुमकुम, मधु, ईत्र, मौली, जनेउ २० जोडी़, धूपबत्ती, सप्तधान्य, सर्वौषधि, सप्तमृतिका, पंचरत्न, सुपाडी़ १५, पीली सरसो ५० ग्रा, नारियल य गरी गोला ३,  तिल का तेल १००ग्रा,    विष्णु प्रतिमा स्वर्ण की १, ब्रह्मा...

नारायणबलि की सामाग्री

 बैठने के लिये कुशा आसन- य कम्बल, पलाश (ढाक) की दोनिया य दिया मिट्टी का-६० मिट्टी का कलश -६,  मिट्टी की हंडिया-४ ढक्कन सहित, मिट्टी की परई २, पंचपञ्लव-( पीपल, पाकड़, आम, बरगद, गूलर),   पलाश पत्तल २०,  नया पीढा़ य छोटीचौकी-१, फल -५० (केला छोड़कर कोई भी),  सफेद पेडा य मिश्री. ५० नग, बताशा छोटा,५० नगा, कुश, दूब,तुलसी, फूल (सफेद,, फूलमाला ५, पानपत्ता ५०, घी ५००ग्रा, दूध सवा किलो० ग्रा, दही १००ग्रा, जौ का आटा य चावल- सवा किलो, तिल काला ७५० ग्रा, , जौ २५० ग्रा, रुई, कच्चा सूत,, माचिस,    रोरी १० ग्रा, लंवग२०, इलाईची,२०,   सफेद चंदन२५ग्रा,  कुमकुम१०ग्रा,  मधु ५०ग्रा, ईत्र, मौली, जनेउ २० जोडी़, धूपबत्ती, सप्तधान्य५००ग्रा,  सर्वौषधि १० ग्रा, सप्तमृतिका६ पुडिया,  पंचरत्न६ पुडिया, सुपाडी़ ५०नग,  पीली सरसो ५० ग्रा, नारियल य गरी गोला ६नग,   तिल का तेल २००ग्रा, कपूर १० ग्रा, रुई १० ग्रा, सत्येश की स्वर्ण प्रतिमा १,   विष्णु प्रतिमा स्वर्ण की १, ब्रह्मा प्रतिमा चॉदी की,१, रुद्र प्रतिमा तॉबे की १, प्रेत प्रतिमा रा...