Posts

सर्वारिष्ट निवारण स्तोत्र ग्रहपीडा़, भूत प्रेत कृत्या निवारण प्रयोग

 सभी प्रकार के अरिष्ट निवारण हेतु Sarvarishth_Nivaran_Stotra–(सर्वारिष्ट निवारण स्तोत्र-)— ॐ गं गणपतये नमः । सर्व-विघ्न-विनाशनाय, सर्वारिष्ट निवारणाय, सर्व-सौख्य-प्रदाय, बालानां बुद्धि-प्रदाय, नाना-प्रकार-धन-वाहन-भूमि-प्रदाय, मनोवांछित-फल-प्रदाय रक्षां कुरू कुरू स्वाहा ।। ॐ गुरवे नमः, ॐ श्रीकृष्णाय नमः, ॐ बलभद्राय नमः, ॐ श्रीरामाय नमः, ॐ हनुमते नमः, ॐ शिवाय नमः, ॐ जगन्नाथाय नमः, ॐ बदरीनारायणाय नमः, ॐ श्री दुर्गा-देव्यै नमः ।। ॐ सूर्याय नमः, ॐ चन्द्राय नमः, ॐ भौमाय नमः, ॐ बुधाय नमः, ॐ गुरवे नमः, ॐ भृगवे नमः, ॐ शनिश्चराय नमः, ॐ राहवे नमः, ॐ पुच्छानयकाय नमः, ॐ नव-ग्रह ! रक्षां कुरू कुरू नमः ।। ॐ मन्येवरं हरिहरादय एव दृष्ट्वा द्रष्टेषु येषु हृदयस्थं त्वयं तोषमेति विविक्षते न भवता भुवि येन नान्य कश्विन्मनो हरति नाथ भवान्तरेऽपि । ॐ नमो मणिभद्रे ! जय-विजय-पराजिते ! भद्रे ! लभ्यं कुरू कुरू स्वाहा ।। ॐ भूर्भुवः स्वः तत्-सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो नः प्रचोदयात् ।। सर्व विघ्नं शांन्तं कुरू कुरू स्वाहा ।। ॐ ऐं ह्रीं क्लीं श्रीबटुक-भैरवाय आपदुद्धारणाय महान्-श्याम-स्वरूपाय दीर्घार...

स्त्रीयो के व्यासगद्दी पर बैठने का अधिकार आरोप खण्डन

  श्रीराम । *क्या स्त्रियाँ व्यासपीठ की अधिकारी है* सप्रमाण आरोप खण्डन भागवत महापुराण का महात्मय देखे, श्री वेद व्यास जी ने कहा है कि विरक्तो वैष्णवो, विप्रो वेदशास्त्र विशुद्ध कृत, दृष्टांत कुशलो धीर: वक्ता कार्यो निस्पृह:। वेदव्यास जी कहते हैं कि वक्ता संसार से विरक्त हो, उसकी संसार में कोई आसक्ति न हो, वैष्णव हो यानि भगवान का भक्त हो, विप्रो यानि ब्राह्मण हो, चौथी विशेषता बताई गई कि वेदशास्त्र विशुद्ध कृत यानि वेद शास्त्र को उसने शुद्ध रुप से परंपरा से अध्ययन किया हो।  भागवत कथा कहने का अधिकार ब्राह्मण को, वैष्णव को,और जिसने वेद शास्त्र का अध्ययन किया, उसको है। उस श्लोक में कहीं भी स्त्री की चर्चा नहीं आई है। जितने शब्द प्रयोग किये गये हैं पुल्लिंग शब्द प्रयोग किये गये हैं, पुरुषों के लिये प्रयोग किये गये हैं। और चौथा जो विशेषण कहा गया वेद शास्त्र विशुद्ध कृत, भागवत की कथा वही सुनावे जो वेद शास्त्र को पढ़ा हो, कारण की भागवत वेद रुपी वृक्ष का फल है। निगम कल्पतरु है, तो बिना वेद पढ़े कोई अगर भागवत की कथा सुनाता है, तो वेद के किन मंत्रों का कहां पर क्या तात्पर्य है, इसकी सं...

पुरुष सूक्त तथा रुद्रसूक्त

  Purusha Suktam ॐ सहस्र शीर्षा पुरुषः सहस्राक्षः सहस्र पात्।  स भूमिम् सर्वत स्पृत्वा ऽत्यतिष्ठद् दशांगुलम्॥1॥  पुरुषऽ एव इदम् सर्वम् यद भूतम् यच्च भाव्यम्।  उत अमृत त्वस्य ईशानो यद् अन्नेन अतिरोहति॥2॥  एतावानस्य महिमातो ज्यायान्श्र्च पुरुषः।  पादोस्य विश्वा भूतानि त्रिपादस्य अमृतम् दिवि॥3॥  त्रिपाद् उर्ध्व उदैत् पुरूषः पादोस्य इहा भवत् पुनः।  ततो विष्वङ् व्यक्रामत् साशनानशनेऽ अभि॥4॥  ततो विराड् अजायत विराजोऽ अधि पुरुषः।  स जातोऽ अत्यरिच्यत पश्चाद् भूमिम् अथो पुरः॥5॥  तस्मात् यज्ञात् सर्वहुतः सम्भृतम् पृषदाज्यम्।  पशूँस्ताँश् चक्रे वायव्यान् आरण्या ग्राम्याश्च ये॥6॥  तस्मात् यज्ञात् सर्वहुत ऋचः सामानि जज्ञिरे॥  छन्दाँसि जज्ञिरे तस्मात् यजुस तस्माद् अजायत117॥  तस्मात् अश्वाऽ अजायन्त ये के चोभयादतः।  गावो ह जज्ञिरे तस्मात् तस्मात् जाता अजावयः॥8॥  तम् यज्ञम् बर्हिषि प्रौक्षन् पुरुषम् जातम अग्रतः।  तेन देवाऽ अयजन्त साध्याऽ ऋषयश्च ये॥9॥  यत् पुरुषम् व्यदधुः कतिधा व्यकल्पयन्॥  मुखम् किमस्य आसी...

विवाह मुहुर्त निर्धारण संपुर्ण विवरण, त्याज्य मास तिथि वार नक्षत्र

  विवाह मुहुर्त निर्धारण करने की संपुर्ण विधि का विवरण देने का प्रयास किया जा रहा है। विवाह मे क्या त्याग व ग्रहण करना हैइसकी भी जानकारी दी जा रही है। विवाह मुहूर्त का निर्धारण करते समय निम्न नियमों का पालन किया जाना चाहिए : मास शुद्धि - माघ, फाल्गुन, वैशाख, ज्येष्ठ, आषाढ़ व मार्गशीर्ष विवाह के लिए शुभ मास हैं। विवाह के समय  देव शयन (आषाढ़ शुक्ल एकादशी से कार्तिक शुक्ल एकादशी) उत्तम नहीं होता। यदि मकर संक्रांति पौष में हो तो पौष में तथा मेष संक्रांति के बाद चैत्र में विवाह हो सकता है। अर्थात धनु व मीन की संक्रांति (सौर मास पौष व चैत्र) विवाह के लिए शुभ नहीं है। पुत्र के विवाह के बाद 6 मासों तक कन्या का विवाह वर्जित है। पुत्री विवाह के बाद 6 मासों में पुत्र का विवाह हो सकता है। परिवार में विवाह के बाद 6 मास तक छोटे मंगल कार्य  (मुंडन आदि) नहीं किए जाते। जन्म मासादि निषेध पहले गर्भ से उत्पन्न संतान के विवाह में उसका जन्म और मास, जन्मतिथि तथा जन्म नक्षत्र का त्याग करे। शेष के लिए जन्म नक्षत्र छोड़ कर मास व तिथि में विवाह किया जा सकता है। ज्येष्ठादि विचार ज्येष्ठ मास में उत्प...

Yogni dasha योगनी दशा क्या है योगनी दशा के स्वामी कौन है योगनी दशा का निर्धारण कैसे करते है

 श्रीराम । जन्मकुंडली मे फलादेश के लिए विंशोत्तरी दशा, चर दशा व योगनी दशा का प्रयोग होता है। विंशोत्चरी की तरह २७ नक्षत्र के अनुसार ही योगनी दशा का भी निर्धारण किया जाता है। अलग अलग नक्षत्र की अलग अलग योगनी दशा है। जन्मकाल मे जो नक्षत्र होता है। उस नक्षत्र की स्वामी जो योगनी है वही योगनी दशा का आरंभ माना जायेगा। कुल आठ योगिनी दशाएं हैं मंगला, पिंगला, धान्या, भ्रामरी, भद्रिका, उल्का, सिद्धा और संकटा। इनकी समयावधि क्रमश: 1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8 वर्ष होती है। इन सबका कुल योग 36 वर्ष होता है। योगनी दशा का निर्धारण व उनके नक्षत्र तथा स्वामी मंगला : योगिनी दशा की पहली दशा है मंगला। यह एक वर्ष की होती है। इसके स्वामी चंद्र हैं और जिन जातकों का जन्म आद्र्रा, चित्रा, श्रवण नक्षत्र में होता है, उन्हें मंगला दशा होती है। यह दशा अच्छी मानी जाती है। मंगला योगिनी की कृपा जिस जातक पर हो जाती है उसे हर प्रकार के सुख-संपन्नता प्राप्त होती है। उसके संपूर्ण जीवन में मंगल ही मंगल होता है। पिंगला : क्रमानुसार दूसरी योगिनी दशा पिंगला की होती है। यह दो वर्ष की होती है। इसके स्वामी सूर्य हैं। जिनका जन्म पु...

जाति वर्ण व ब्राह्मण की शाशत्रीय प्रमाणिक विवेचना

हारीत ऋषि ने सृष्टिकर्म का वर्णन करते हुए हारीत स्मृति मे पुरुषसूक्त के श्लोक को स्पष्ट करते हुए कहा है कि- *यज्ञ सिद्धयर्थमनवान्ब्राह्मणान्मुखतो सृजत।। सृजत्क्षत्रियान्वार्हो वैश्यानप्यरुदेशतः।। शूद्रांश्च पादयोसृष्टा तेषां चैवानुपुर्वशः।*( १अ० १२/१३) *यज्ञ की सिद्धि के लिये ब्राह्मणो को मुख से उत्पन्न किया। इसके बाद क्षत्रियो को भुजाओ से वैश्य को जंघाओ से, और शूद्र को चरणो से रचा।* वशिष्ठ स्मृति चतुर्थ अध्याय मे सृष्टिक्रम का उल्लेख करते हुए वशिष्ठ जी कहते है। - *ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू राजन्य: कृत:। उरु तदस्य यद्वैश्य: पद्भया ्ँ शूद्रो अजायत।।*  *गायत्रा छंदसा ब्राह्मणमसृजत। त्रिस्टुभा राजन्यं जगत्या वैश्यं न केनाचिच्छंदसा शूद्रमित्य संस्कार्यो विज्ञायते।।* गायत्री छंद से ब्राह्मण की सृष्टि है। त्रिष्टुभ छंद से क्षत्रिय की सृष्टि है। और जगती छंद से वैश्य की सृष्टि ईश्वर ने की है। इसलिये उपरोक्त वेदमंत्र से इनका संस्कार होता है।  तत्र मित्र न वस्तव्यं यत्र नास्ति चतुष्टयं । ऋणदाता च वैद्यश्च श्रोत्रियः सजला नदी ॥ मित्रो , जिस स्थान पर ऋणदाता, वैद्य, वेद पारंगत श्रोत्रिय ...

श्रीराम ने लक्ष्मण जी को सहोदर भ्राता क्यो कहा

सुत बित नारि भवन परिवारा। होहिं जाहिं जग बारहिं बारा॥ ७ ॥ अस बिचारि जिय जागहु ताता मिलै न जगत सहोदर भ्राता॥   इस पर अनावश्यक रुप से तूल दिया जा रहा है। यह कोई नया प्रश्न नही , वर्षो से इसके उत्तर मे तरह तरह के तर्क जोडे जाते रहे है। विविध विद्वानो ने अपना अपना पक्ष रखा है, जिसमे- पायस से उत्पत्ति के कारण, कौशल्या के गर्भ मे आठ मास रहने की बात, एक पिता से उत्पन्न होने के कारण आदि तरह तरह की बाते कही जाती रही है। किन्तु जब इन कथित प्रमाणो को शब्दार्थ की कसौटी पर कसते है, तो ये सभी कथन स्वतः ही निर्मूल हो जाते है।   अतैव जिज्ञासुगण से निवेदन है कि इस लेख को ध्यान पुर्वक मनन करते हुए शान्तचित्त से पढ़े।      तुलसी जी ने प्रसंग आरंभ करने के पहले ही एक संकेत स्पष्टरुप से किया है, जिसपर ध्यान देना आवश्यक है। उहाँ राम लछिमनहि निहारी बोले बचन मनुज अनुसारी ।। शब्दार्थ- अनुसारी-सदृश, समान अनुसरण करते हुए। अर्थ-उधर लक्ष्मणजीको देखकर श्रीरामजी प्राकृत मनुष्योंके समान वचन बोले ॥   नोट-१ इस स्थानपर 'उहाँ' पद देकर जनाया कि कवि इस समय श्रीहनुमानजी के साथ हैं। जहाँका चर...