छुआछूत व जातिवाद का जन्म

श्रीराम!!
शंका-सनातन धर्म मे जो चार वर्ण, ब्राह्मण 'क्षत्रिय, वैश्य, और शुद्र उनके सभी के जनक ब्रह्मा जी है फिर यह जातिवाद की परम्परा और छुवा छूत का जन्म कैसे हुआ है ?? यह सब वेद शास्त्र मे वर्णित है या फिर इंसान के दिमाग की उपज है "इस सत्यता पर प्रकाश डाले"
समाधान-
श्रीमद्भागवत गीता मे श्रीकृष्ण जी ने कहा है- चातुवर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागश:।
 कुछ लोग इसका शाब्दिक अर्थ अल्पबुद्धि से करते है, कि चारो वर्ण की उत्पत्ति गुण कर्म के अनुसार मैने ही की है। उत्पति और निश्चित करना दोनो मे भेद है कि नही? श्रीकृष्ण ने यह नही कहा- चातुवर्ण्यं त्वं निश्चिनु गुणकर्मविभागश: ।
बल्कि यह कहा है कि- चातुवर्ण्यं मया सृष्टं गुणकर्मविभागश; ।
अर्थात- प्रत्येक व्यक्ति को उसके पूर्वजन्मके गुणो व कर्मो के अनुसार जिस वर्ण मे अगले जन्म मे उत्पन्न होने की योग्यता प्राप्त होती है, उसी मे श्रीभगवान उस् अगला जन्म दिया करते है। और इस प्रकार जन्म से ही अर्थात माता पिता के रक्त से ही जाति का निर्धारण किया गया है।
* पुरुष सूक्त* मे- *ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू राजन्य: कृत:। उरु तदस्य यद्वैश्य: पद्भया ्ँ शूद्रो अजायत।।*
इस श्लोक का भी अल्पबुद्धि लोग सही अर्थ नही निकालते। और कल्पित अर्थ कर लोगो मे भ्रम फैलाते रहे है। अतः इसके सत्यार्थ को ऋषिगण इस प्रकार स्पष्ट करते है।
 इसकी पुष्टि मे हारीत ऋषि ने सृष्टिकर्म का वर्णन करते हुए हारीत स्मृति मे पुरुषसूक्त के श्लोक को स्पष्ट करते हुए कहा है कि-
*यज्ञ सिद्धयर्थमनवान्ब्राह्मणान्मुखतो सृजत।। सृजत्क्षत्रियान्वार्हो वैश्यानप्यरुदेशतः।। शूद्रांश्च पादयोसृष्टा तेषां चैवानुपुर्वशः।*( १अ० १२/१३)
*यज्ञ की सिद्धि के लिये ब्राह्मणो को मुख से उत्पन्न किया। इसके बाद क्षत्रियो को भुजाओ से वैश्य को जंघाओ से, और शूद्र को चरणो से रचा।*
वशिष्ठ स्मृति चतुर्थ अध्याय मे सृष्टिक्रम का उल्लेख करते हुए वशिष्ठ जी कहते है।
- *ब्राह्मणोऽस्य मुखमासीद्बाहू राजन्य: कृत:। उरु तदस्य यद्वैश्य: पद्भया ्ँ शूद्रो अजायत।।*
 *गायत्रा छंदसा ब्राह्मणमसृजत। त्रिस्टुभा राजन्यं जगत्या वैश्यं न केनाचिच्छंदसा शूद्रमित्य संस्कार्यो विज्ञायते।।*
गायत्री छंद से ब्राह्मण की सृष्टि है। त्रिष्टुभ छंद से क्षत्रिय की सृष्टि है। और जगती छंद से वैश्य की सृष्टि ईश्वर ने की है। इसलिये उपरोक्त वेदमंत्र से इनका संस्कार होता है। शूद्र की सृष्टि किसी छंदयोग से नही की इससे ही शूद्र संस्कार के हीन जाना जाता है।
 शाश्त्रो मे स्पष्ट रुप से वर्ण विभाजन ईश्वरकृत जन्माधारित ही है।
 जहॉ तक छूआछूत की बात है, तो इसे तनिक ध्यान से समझना होगा। शूद्रो को दो भाग मे बाटा गया है, सत्शूद्र व असत्शूद्र। जो कूरकर्म, निंदनीयकर्म चाण्डाल व गंदगीयुक्त कार्य करते है, तथा जो अपने वर्णाणुसार निश्चित कर्म का त्यागकर अन्य के कर्मो को करते है, परनिंदा,कलहकारी,अभक्ष्यभक्षी, म्लेच्छादि का स्पर्श वर्जित है। इनसे अलग को सत्शूद्र जाने। इनका स्पर्श वर्जित नही। स्कंद पुराण मे पैंजवन शूद्र व महर्षि गालव संवाद व शूद्र द्वारा महर्षि गालव का आतिथ्य सत्कार, प्रभु श्रीराम द्वारा शबरी के बेर खाना आदि प्रसंग। सत्शूद्र के संदर्भ मे ही है।
छूआछूत तो एक ही शरीर मे भी करना पड़ता है। हाथ की उंगली मुह मे डाल सकते है, पैर की नही। जिस हाथ से मल साफ करते है, उस हाथ से भोजन नही करते। जब एक ही शरीर मे भेद करना पड़ता है, तब ईश्वरीय विधान मे क्यो नही। जिसके पूर्वजन्म मे जैसे कर्म रहे, उसी अनुसार तो इस जन्म मे उसको वर्ण मिला है। अब तो उत्तम यही होगा कि अपने अपने वर्ण के अनुसार निश्चित कर्म करते हुए अपने अगले जन्म को सुधारने का प्रयास करे।
पं. राजेश मिश्र " कण"

शिवजी द्वारा रावण को दिया गया काली कवच

यह काली कवच शिवजी ने अपने परम भक्त रावण को बताया था। इसके प्रयोग से शांति, पुष्टि, शत्रु मारण, उच्चाटन, स्तम्भन, वशीकरण आदि अति सुलभ है। जब शत्रु का भय हो, सजा का डर हो, आर्थिक स्थिति कमजोर हो, किसी बुरी आत्मा का प्रकोप हो, घर मे आशांति हो, व्ययपार मे घाटा हो, मानसिक तनाव हो, गंभीर बिमारी हो, कही मन न लगता हो, किसी के द्वारा जादू टोना, किया कराया गया हो, तो इस काली कवच का पाठ अवश्य करना चाहिये।साधक पवित्र हो, कार्य सिद्धि के अनुसार, आसन दिशा सामाग्री का चुनाव करे। फिर आचमन, संकल्प , गुरु गणेश की वंदना करे। फिर हाथ मे जल लेकर विनियोग करे।
विनियोग मंत्र-ॐ अस्य श्री कालिका कवचस्य भैरव ऋषिः गायत्री छन्दःश्री कालिका देवता सः बैरी सन्धि नाशे विनियोगः। यह मंत्र पढ़कर जमीन पर जल छोड़ दे।भयंकर रुप धारण किये काली का ध्यान, पूजन करे। फिर कवच का पाठ आरंभ करे।
कवचम्- ॐ कालीघोररुपा सर्व कामप्रदा शुभा।सर्व देवस्तुता देवी शत्रु नाशं करोतु मे।।ह्रीं ह्रीं ह्रूं रुपणी चैव ह्रां ह्रीं ह्रीं संगनी यथा।श्रीं ह्रीं क्षौं स्वरुघायि सर्व शत्रु नाशनी।।श्रीं ह्रीं ऐं रुपणी देवीभवबन्ध विमोचनी।यथा शुम्भो हतो दैत्यो निशुम्भश्च महासुराः।।बैरि नाशाय बन्दे तां कालिकां शंकर प्रियाम।ब्राह्मी शैवी वैष्णवी न वाराही नारसिंहिका।।कौमाज्येन्द्री च चामुण्डा खादन्तु मम विद्विषः।सुरेश्वरि घोरु रुपा चण्ड मुण्ड विनाशिनी ।।मुण्डमाला वृतांगी च सर्वतः पातु मां सदा।ह्रीं ह्रीं ह्रीं कालिके घोरे द्रष्ट्वैरुधिरप्रिये, रुधिरा।।पूर्णचक्रे चरुविरेण बृत्तस्तनि, मम शत्रुन खादय खादय, हिंसय हिंसय, मारय मारय, भिंधि भिंधि, छिन्धि छिन्धि,उच्चाट्य, उच्चाट्य द्रावय द्रावय, शोषय शोषय, स्वाहा।यातुधानान चामुण्डे ह्रीं ह्रीं वां काली कार्ये सर्व शत्रुन समर्यप्यामि स्वाहा। ॐ जय विजय किरि किरि कटि कटि मर्दय मर्दय मोहय मोहय हर हर मम रिपून ध्वंसय ध्वंसय भक्षय भक्षय त्रोटय त्रोटय, यातुधानान चामुण्डे सर्वे सनान् राज्ञो राजपुरुषान् राजश्रियं मे देहि पूतन धान्य जवक्ष जवक्ष क्षां क्षों क्षें क्षौं क्षूं स्वाहा।
  यह दिव्य काली कवच रावण द्वारा शिवजी से प्राप्त किया गया है। इस कवच के भक्तिभाव से नित्य पाठ करने से शत्रुओ का नाश हो जाता है। इस कवच का १००० पाठ , १०० हवन तथा १० तर्पण १ मार्जन व एक ब्राहम्ण को भोजन कराने  से  सिद्ध हो जाता है।
 फिर इसके विविध प्रयोग भिन्न भिन्न कार्यो की सफलता के लिये करना चाहिये। सिद्धि के उपरांत इसके प्रयोग की विधि दुरुपयोग को रोकने के लिये नही दी जा रही है।
 सामान्य शांति के लिये गुरु गणेश की वंदना, माता काली का ध्यान व शोडषोपचार य पंचोपंचार, य मानसिक,पूजन करके मात्र पाठ करने से ही चमत्कारिक लाभ मिलता है। यह मेरे द्वारा परीक्षित है।
   

बाल्मीकि जन्मना शूद्र नही , जन्म से ब्राह्मण थे

श्रीराम!!
वाल्मीकि जन्मना शूद्र नही , जन्मना ब्राह्मण ही थे।
अंग्रेज साहित्यकार " बुल्के" वामपंथी विचारक व आर्यसमाजीयो की मिलीभगत से वाल्मीकि को शूद्र बतलाने का षडयंत्र किया गया। जबकि सदा की तरह जन्मना शूद्र होने का कोई प्रमाण ये दे नही पाये।
कृति वासीय रामायण मे वाल्मीकी को च्यवन का पुत्र कहा गया है, सन्तान परंपरा मे होनेवाले को भी पुत्र कहा जाता है, इस दृष्टि से च्यवन का भार्गववंश मे जन्म होने से, वाल्मिकि च्यवन के पुत्र कहे गये।
उत्तरकाण्ड मे भी वाल्मीकि को भार्गव कहा गया है-
" संनिबद्धं हि श्लोकानां चतुर्विंशत्सहस्त्रकम्।
   उपाख्यानशतं  चैव  भार्गवेण  तपस्विना।।
आदिप्रभृति वै राजन् पञ्चसर्गशतानि च  ।
काण्डानि षट् कृतानीह सोत्तराणि महात्मनां।।
     ( वा. रा. ७|९४|२५,२६)
उक्त श्लोको मे वाल्मीकि को ही भार्गव कहा गया है।
"भृगोर्भ्राता भार्गवः" भृगु के भ्राता होने से वाल्मीकि भी भार्गव हुए।
बुद्धचरित मे वाल्मीकि को च्यवन का पुत्र कहा गया है- " वाल्मीकिरादौ च ससर्ज पद्यंजग्रन्थ यन्न च्यवनो महर्षि:।" ( बुद्धचरित १|४३)
        वाल्मीकि जी ने स्वंय ही अपने को जन्मना ब्राह्मण कहा है-
"अहं पुरा किरातेषु किरातै सह वर्धित:।
जन्ममात्रं द्विजत्वं मे शूद्राचाररत: सदा।।
" शूद्रायां बहव: पुत्रा उत्पन्ना मेऽजितात्मन:।
ततश्चोरैश्च संगम्य    चोरोऽहमभवं   पुरा।।
    (अध्यात्म रामायण २/६/६४,८७)
 वाल्मीकी ने कहा, मै प्राचीनकाल मे किरातो के मध्य मे रहकर किरातप्राय हो गया था। केवल जन्ममात्र से मै द्विज (ब्राह्मण) था, परन्तु आचरण सब मेरे शूद्र के से थे । चोरो के साथ रहते रहते मै भी चोर हो गया था।
रामायण मे भी वाल्मीकी ने अपने को प्रचेता का दशवां पुत्र कहा है-
    " सुतौ तवैव दुर्धर्षो तथ्यमेतत् ब्रवीमि ते।
     प्रचेतसोऽहं दशम: पुत्रो रघुकुलोद्वह!।।
              ( वा. रा. ७|९६|१७,१८)
  इससे यह निष्कर्ष निकलता है कि पहले वे प्रचेता के दशम पुत्र थे। किसी शापवशात पापयुक्त हो गये।महाभारत मे युधिष्ठर वाल्मीकि संवाद मे वाल्मीकि ने ऋषियो द्वारा शाप पाने का संकेत दिया है।
अनन्तर वे किसी भृगुवंशीय ब्राह्मण के यहॉ उत्पन्न हुए, वहॉ दस्युओ के संपर्क मे आकर दस्यु हो गये, फिर मुनिसमागम के प्रभाव से क्रमेण वाल्मीकि महर्षि हुए।  और भी बहुत से प्रमाण है, जो वाल्मीकि के जन्मना ब्राह्मण होना सिद्ध करते है, किन्तु लेख के विस्तारभय से नही दिये जा रहे।
इस प्रकार इन प्रचुर साक्ष्यो से निर्विवाद रुप से सिद्ध होता है कि वाल्मीकि जी जन्मना ब्राह्मण ही थे।
  पं.राजेश मिश्र"कण" ( स्रोत-रा.मी. स्वा. कर. )
   वार्षिक उपहार नि:शुल्क प्राप्त करने के लिये,  तथा
     इसी तरह के प्रमाणिक लेख पढ़ने के लिये, व हमारे उत्साहवर्धन के लिये इस ब्लाग को सबस्क्राईब करे/ सदस्यता ले बिल्कुल नि:शुल्क।

मंत्र सिद्धि के लिये, पुरश्चरण विधि, मंत्र संस्कार विधि, मंत्रशोधन के अपवाद

पुरश्चरण" के पांच अंग होते हैं-

१. जप २. हवन ३. तर्पण ४. मार्जन ५. ब्राह्मण भोज

किसी भी मन्त्र का पुरश्चरण उस मन्त्र की वर्ण संख्या को एक लाख से गुणित कर जपने पर पूर्ण माना जाता है। "पुरश्चरण" में जप संख्या निर्धारित मन्त्र के अक्षरों की संख्या पर निर्भर करती है। इसमें "ॐ" और "नम:" को नहीं गिना जाता।  अशक्त होने पर कम से कम एक लाख जप का भी पुरश्चरण किया जा सकता है। जप संख्या निश्चित होने के उपरान्त जप का दशांश हवन, हवन का दशांश तर्पण, तर्पण का दशांश मार्जन, मार्जन का दशांश ब्राह्मण भोज कराने से "पुरश्चरण" पूर्ण होता है।
आसन न बदले
जितने माला जप प्रथम दिन किये हो उतने माला ही प्रतिदिन करे।
- हवन के लिए मन्त्र के अन्त में ‘स्वाहा’ बोलें।

- तर्पण करते समय मन्त्र के अन्त में ‘तर्पयामी’ बोलें।

- मार्जन करते समय मन्त्र के अन्त में ‘मार्जयामि’ अथवा ‘अभिसिन्चयामी’ बोलें ।
मंत्र संस्कार की दस विधि है-
१- जनन- गोरोचन, कुंकुम या चंदन से भोजपत्र पर आत्माभिमुख एक त्रिकोण लिखे। उसके तीनो कोण पर छ:छ: समान रेखाए खीचें। इस प्रकार बने हुए ४९ त्रिकोणात्मक कोष्ठो मे ईशानकोण से क्रमशः मातृकावर्ण लिखे। फिर देवता का उसमे आवाहन करे और मंत्र के एक एक वर्ण का उद्धार करके अलग पत्र पर लिखे।
-२-दीपन-'हंस' मंत्र से सम्पुटित करके एक हजार बार मन्त्र का जप करे। यह दीपन संस्कार है।
-३-बोधन- ह्रूं बीज से सम्पुटित करके पॉच हजार बार मंत्र का जप करे। यह बोधन संस्कार है।
-४-ताड़न- फट्" से सम्पुटित करके एक हजार बार मंत्र का जप करने से ताड़न संस्कार पूर्ण होता है।
-५- अभिषेक- मंत्र को भोजपत्र पर लिखकर 'ॐ हंसःॐ" मंत्र से एक हजार अभिमंत्रित कर सम्मुख रखे जल से पीपल पत्र से मंत्र का अभिषेक करे।
-६- विमलीकरण- मंत्र को "ॐ त्रों वषट्" मंत्र से सम्पुटित कर एक हजार जप विमलीकरण कहलाता है।
-७- जीवन- मंत्र को " स्वधा - वषट्" से सम्पुटित कर एक हजार बार जप करने से जीवन संस्कार पूर्ण होता है।
-८तर्पण-मूल-मंत्र से दूध, जल और घृत द्वारा सौ बार तर्पण करने से यह संस्कार पूर्ण होता है।
-९- गोपन- मंत्र को "ह्री" बीज से सम्पुटित कर एक हजार जप करना गोपन संस्कार है।
-१०- आप्यायन- मंत्र को "ह्रौं" बीज से सम्पुटित कर उसका एक हजार जप करने से आप्यायन संस्कार होता है।
मंत्रशोधन का अपवाद- कृष्णमंत्र, एकाक्षर, त्रयाक्षर,पञ्चाक्षर, षडक्षर, सप्ताक्षर, नवाक्षर, अष्टाक्षर,एकदशाक्षर, हंसमंत्र, स्वपन मे प्राप्त मंत्र, मातृकामंत्र,सूर्यमंत्र, वराहमंत्र,मालामंत्र, आदि को शोधन की आवश्यकता नही होती।
   निष्काम भाव से जप करने के लिये भी मंत्रशोधन की आवश्यकता नही होती।

महिलाऐ, यात्रा, शुक्रदोष व गोत्र प्रभाव विचार

"शुक्रदोष विचार"
जिस दिशा में 'शुक्र "सम्मुख एवं जिस दिशा में दक्षिण हो ,उन दिशाओं में बालक ,गर्भवती स्त्री तथा नूतन विवाहिता स्त्री को यात्रा नहीं करनी चाहिए ?
    यदि बालक यात्रा करे तो विपत्ति पड़ती है। नूतन विवाहिता स्त्री यात्रा करे तो सन्तान को दिक्कत होती है।गर्भवती स्त्री यात्रा करे तो गर्भपात होने का भय होता है ।यदि पिता के घर कन्या आये तथा रजो दर्शन होने लगे तो सम्मुख "शुक्र "का दोष नहीं लगता है ।
भृगु ,अंगीरा ,वत्स ,वशिष्ठ ,भारद्वाज -गोत्र वालों को सम्मुख "शुक्र "का दोष नहीं लगता है ।
    सम्मुख "शुक्र "तीन प्रकार का होता है-१जिस दिशा में शुक्र का उदय हो।
२उत्तर दक्षिण गोल -भ्रमण वशात जिस दिशा शुक्र रहे।
३अथवा --कृतिका आदि नक्षत्रों के वश जिस दिशा में हो,उस दिशा में जाने वालों को शुक्र सम्मुख होगा ।
जिस दिशा मे उदय हो -उस दिशा में यात्रा न करें
१-जब गुरु अथवा शुक्र अस्त हो गये हों -अथवा सिंहस्त गुरु हो ,कन्या का रजो दर्शन पिता के घर में होने लगा हो ,अच्छा मुहूर्त न मिले तो --दीपावली के दिन कन्या पति के घर जा सकती है ।
२-यदि पश्चिम में उदय हो -तो पूर्व एवं उत्तर दिशाओं तथा ईशान ,वायव्य विदिशाओं में जाना शुभ रहेगा

३-यदि पूर्व में शुक्र का उदय हो -तो पश्चिम और दक्षिण दिशाओं तथा नैरित्य तथा अग्निकोण विदिशाओं को जाना शुभ होगा । ।
४-गुरु उपचय में हो ,शुक्र केंद्र में हो एवं लग्न शुभ हो तथा शुभ ग्रह से युक्त हो --तब स्त्री पति के घर की यात्रा करे।
५-जब चन्द्र रेवती से लेकर कृतिका नक्षत्र के प्रथम चरण के बीच में रहता है --तब तक शुक्र अन्धा हो जाता है --इसमें सम्मुख अथवा दक्षिण शुक्र का दोष नहीं लगता है ।
६-एक ही ग्राम या एक ही नगर में ,राज्य परिवर्तन के समय -विवाह तथा तीर्थयात्रा के समय शुक्र का दोष नहीं लगता है।
(मुहुर्तचिंतामणि,ज्योत्तिषार)
       पं.राजेश मिश्र"कण"

हनुमान महामंत्रराज, सर्वसिद्धिप्रद

श्रीराम! , हनुमान कृपा, हनुमान मंत्र, हनुमान प्रत्यक्ष दर्शन के लिए, यह तांत्रिक विधि बहुत ही उपयोगी है।
विद्यां वापि धनं वापि राज्यं वा शत्रुविग्रहम्।
तत्क्षणादेव चाप्नोति सत्यं सत्यं सुनिश्चितम्।।

 आय से अधिक खर्च, पारिवारिक विवाद, बीमारी, अकस्मात किसी संकट का उपस्थित होना, भूत- प्रेत बाधा, पितर दोष, वास्तुदोष, ग्रहो की पीडा़, किसी के द्वारा तांत्रिक क्रिया ( मारण,उच्चाटन) आदि किया जाना।  इन सभी दोषो का एक विश्वसनीय व परीक्षित उपाय है। "हनुमतमहामंत्रराज" का बारह हजार जप व तद्दशांश हवन,  तर्पण, मार्जन। यह एक तांत्रिक अनुष्ठान है। जिसमे श्रीहनुमानजी के द्वादशाक्षर तांत्रिक मंत्र " हौं हस्फ्रे ख्फ्रे हस्रौं हंस्ख्फ्रे ह्स्रौं हनुमते नमः।" का जप किया जाता है।
तेल, बेसन व उड़द के आटे से निर्मित हनुमान जी की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा करके तेल और घी का दीपक जलाये, विधिवत पूजन कर पूआ, भात, शाक, मिठाई, बडे़, पकौडी़ आदि का भोग लगाये।
यहॉ हनुमान साधना की संपुर्ण सामग्री देखिए।
 जप से पूर्व मंत्र का विनियोग षडंगन्यास, वर्णन्यास, पदन्यास तथा अष्टदलकमलयंत्र में विमलाआदि शक्तियोवाली पीठ पर हनुमान् का पूजन करना चाहिये। पीठ देवताओ का  विविध नियतस्थानो मे पूजन करना चाहिये। केसरो मे अंगपूजा, तथा दलो पर विविधनामो वाले हनुमान का पूजन करना चाहिये। दिकपाल सहित प्रमुख वानरो की पूजा कर आवरण पूजा करनी चाहिये। विधि के सभी मंत्र लेख के अधिक विस्तार भय से नही लिखे जा रहे है। अलग अलग कामना के लिये हवन सामाग्री अलग अलग होती है। जहॉ अन्माय लाभोपयोगी अनुष्त्रठान मे लाखो खर्च होते है, वही मात्र ५००० रु के खर्च मे यह अनुष्ठान सम्पन्न हो सकता है।
    यह अनुष्ठान मेरे द्वारा कई लोगो पर परिक्षित है, जिससे लोगो को प्रत्यक्ष लाभ मिला है।

वर्णाश्रम जातिभेद क्यो?


श्रीराम!!
#वर्णाश्रम
पश्चिमी देश आज पशु पक्षी व वृक्षो की नस्ल को सुरक्षित व उनकी वृद्धि के लिये लगातार प्रयत्नशील है। किन्तु दुर्भाग्यवश समाजीयो की खोपडी मे यह बात नही बैठ पा रही है, कि मनुष्य की भी कोई खास नस्ल होती है, और उसकी रक्षा करना भी आवश्यक है।
   यह तो सभी जानते है कि आम कहने के लिये तो मात्र एक साधारण वृक्ष है, परन्तु उसमे भी कलमी , लगंडा, दशहरी, तोतापरी, सिन्दुरी आदि अनेकानेक जातिया पाई जाती है। जिनका आकार प्रकार, रंग रुप और स्वाद मे भिन्नता पाई जाति है। लंगडा के वृक्ष पर तोतापरी तो नही उगता, सफेदा सिन्दूरी हो सकता है क्या? पशुओ मे गाय व घोडो की बिशेष नस्ले पाई जाति है।
कुत्तो की नस्ल को सुरक्षित रखने के लिये  "बुलडाग" और "पप्पीडाग" जन्मानेवाली कुतिया को वर्णसंकरता से बचाने के लिये, (दुसरे कुत्ते के संपर्क से) रबड़ के जॉघिये पहनाए जाते है । अहो यह कितने आश्चर्य व शोक का बिषय है, कि आज मानव नस्ल की सुरक्षा की न केवल उपेक्षा की जा रही है, बल्कि जातिगत बिशेषताओ की रक्षा के किले- जन्मना वर्ण व्यवस्था, गोत्र प्रवर विचार, जाति उपजाति मे विवाह सम्बन्ध तथा भोजन सम्बन्ध आदि आदि वैज्ञानिक विधानो की धज्जियॉ उडाई जा रही है।
हिन्दू जाति ही एकमात्र ऐसी जाति है कि जिसने अपने वर्ण मे ही यौन सम्बन्ध को यथा तथा सुरक्षित रखा है। सात सौ वर्षो के मुस्लिम शाशनकाल मे हजारो क्षत्राणियो ने जौहर व्रत धारण कर सहर्ष जलती चिता मे प्रवेश किया। कालकूट का पान किया लेकिन अकबर महान की साम दाम भेद पुर्ण और औरंगजेब की दण्डपूर्ण सारी नीति व्यर्थ सिद्ध हुई। आर्यललनाओ ने अपनी  विशुद्ध कोख को गोमॉसभक्षक अनार्यो क् संसर्ग से दूषित नही होने दिया। फलस्वरुप हिन्दू हृदय सम्राट राणाप्रताप, छत्रपति शिवाजी महराज, श्री गुरु गोविन्द सिंह और वीर बन्दा बैरागी जैसो की नस्ल सुरक्षित रह सकी।
  1947 पाकिस्तान के जन्मकालीन हत्याकाण्ड के समय अनेको देविये अपने सतीत्व की रक्षा के लिये हँसते हँसते चिताओ पर चढ़ गयी। पुरे गॉव के गॉव सती हो गयी। इन कष्टपूर्ण कथाओ ने जहॉ हमारे हृदय को भस्म कर डाला वही इन बलिदानो के प्रकाश मे एक आशा की किरण भी सुस्पष्ट झलक पडी। आस्तिक जगत को पुनः यह निश्चित समझने का अवसर मिला कि हिन्दू जाति की "नस्ल " अभी सुरक्षित है।
सीता सावित्री और पद्मिनी का परम्परागत रक्त आज भी हिन्दू नारियो मे ठाठे मार रहा है। जब तक हमारी यह नस्ल सुरक्षित है तब तक हिन्दू जाति का बाल भी बॉका नही हो सकता इसप्रकार का उदात्त विचार एक बार फिर हमारे हृदय मे उद्बुद्ध हुए।
  यदि यह नस्ल समाप्त हो गयी तो एक बार फिर यहॉ भी जर्मनी के प्रसिद्ध नाजी नेता फील्ड मार्शल गोयरिंग की लाश पर उन्ही की विधवा पत्नी फिल्मस्टार  के रुप मे थिरक कर, पति के जानी दुश्मन, अंग्रेज, रसियन, अमेरिकन सैनिको से " वंस मोर हियर" वंस मोर हियर" की दाद चाहने वाली नचनिये देखने मे आयेंगी। मानवता मृत हो जाऐगी।
     दो विभिन्न जातियो के सांकर्य
छआछूत व जातिवाद का जन्म इस लिकं पर पढि़ए

जीवित श्राद्ध प्रमाण संग्रह,

  प्रमाण-संग्रह (१) जीवच्छ्राद्धकी परिभाषा अपनी जीवितावस्थामें ही स्वयंके कल्याणके उद्देश्यसे किया जानेवाला श्राद्ध जीवच्छ्राद्ध कहलाता है- ...